वारिसलीगंज ने नवादा को नौ रनों से हराया

वारिसलीगंज ने नवादा को नौ रनों से हराया वारिसलीगंज. स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मंगलवार को विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा चीनी मील मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच में वारिसलीगंज क्रिकेट टीम ने नवादा के टारगेट क्रिकेट क्लब को नौ रनों से पराजित किया. टॉस जीत कर वारिसलीगंज की टीम ने पहले […]
वारिसलीगंज ने नवादा को नौ रनों से हराया वारिसलीगंज. स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मंगलवार को विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा चीनी मील मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच में वारिसलीगंज क्रिकेट टीम ने नवादा के टारगेट क्रिकेट क्लब को नौ रनों से पराजित किया. टॉस जीत कर वारिसलीगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जबाब में नवादा की टीम ने आठ विकेट खोकर 144 रनों पर सिमट गयी. मैच 20-20 ओवर का खेला गया. विजेता टीम के खिलाड़ी विवेक को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया. विवेक ने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिया. मैच का उद्घाटन एसएन सिन्हा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ जयराम शर्मा, डाॅ पीसी शर्मा व प्रो रामानुज प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से की. खिलाड़ियों को विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ अंजनी कुमार पांडेय व समाजसेवी श्रवण सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया. मौके पर डाॅ रवींद्र कुमार, सोनू कुमार, मुकेश कुमार सहित विद्यार्थी परिषद के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




