मकर संक्रांति पर होगी पतंगबाजी

मकर संक्रांति पर होगी पतंगबाजी नवादा (नगर). डाक विभाग द्वारा जिला स्तर पर मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा. सुकन्या समृद्धि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन कराया जायेगा. प्रतियोगिता में शामिल करने के लिए व्यापक स्तर पर स्कूलों से संपर्क कर छात्राओं को इसमें भाग लेने […]
मकर संक्रांति पर होगी पतंगबाजी नवादा (नगर). डाक विभाग द्वारा जिला स्तर पर मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा. सुकन्या समृद्धि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन कराया जायेगा. प्रतियोगिता में शामिल करने के लिए व्यापक स्तर पर स्कूलों से संपर्क कर छात्राओं को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. डाक अधीक्षक शंकर प्रसाद ने कहा कि सुकन्या समृद्धि खाता के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम कराया जा रहा है. इसमें भाग लेनेवाले सभी स्कूलों को डाक विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. वहीं, प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा. प्रतियोगिता का आयोजन हरिश्चंद्र स्टेडियम के मैदान में होगा. डाक विभाग द्वारा कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है. 06324-217635 नंबर पर डायल कर इस संबंध में विशेष जानकारी लिया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




