बदलेगी पंचायतों की तसवीर

Updated at : 11 Jan 2016 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
बदलेगी पंचायतों की तसवीर

बदलेगी पंचायतों की तसवीरकई सिटिंग मुखिया नहीं लड़ सकेंगे इस बार चुनावप्रतिनिधि, हिसुआपंचायत चुनाव में इस बार प्रखंड के कई पंचायतों की तसवीर बदल जायेगी. आरक्षण का रोस्टर बदल जाने से पंचायतों के मुखिया व चुनाव लड़नेवालों पर इसका गहरा असर पड़ने वाला है. प्रस्तावित सूची जारी होने वाली है. सूची के बाद ही स्थिति […]

विज्ञापन

बदलेगी पंचायतों की तसवीरकई सिटिंग मुखिया नहीं लड़ सकेंगे इस बार चुनावप्रतिनिधि, हिसुआपंचायत चुनाव में इस बार प्रखंड के कई पंचायतों की तसवीर बदल जायेगी. आरक्षण का रोस्टर बदल जाने से पंचायतों के मुखिया व चुनाव लड़नेवालों पर इसका गहरा असर पड़ने वाला है. प्रस्तावित सूची जारी होने वाली है. सूची के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी, लेकिन चर्चाओं का दौर चल रहा है. पंचायत की कई सामान्य सहित अन्य सीटों पर बदलाव के आसार हैं. सूत्रों की माने तो चितरगट्टी सामान्य से अनुसूचित जाति महिला, धनमां को सामान्य से अनुसूचित जाति में जाने, सोनसा को सामान्य से पिछड़ा महिला में जाने, हदसा को अनुसूचित जाति से महिला में जाने, बगोदर के पिछड़ा वर्ग महिला, छतिहर को अतिपिछड़ा महिला से अनुसूचित जाति में जाने पूरी संभावना है. ऐसी स्थिति में सिटिंग मुखिया चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. अब पूर्व व वर्तमान के कई मुखिया अब उम्मीदें छोड़ रहे हैं और जिला पार्षद आदि का चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं. गौरतलब है कि हिसुआ में कुल 10 पंचायत हैं. इसमें से आधे में परिवर्तन की उम्मीद है. दीनबंधु बने मेसकौर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष हिसुआ. मेसकौर प्रखंड में बैठक कर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की प्रखंड इकाई का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से नदसेना के दीनेश पांडेय उर्फ दीनबंधु को अध्यक्ष बनाया गया. जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पांडेय व जिला महासचिव अभिमन्यु कुमार की देखरेख में हुए चुनाव में अर्जुन पांडेय व सच्चिदानंद पांडेय को उपाध्यक्ष, अरंडी के विष्णुकांत मिश्र को सचिव, मदन पांडेय, भोला पांडेय को संगठन सचिव, अनिल कुमार पांडेय को कार्यालय सचिव व शैलेंद्र पांडेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा पंचायत स्तर पर भी अधिकारियों का चुनाव हुआ है. इसमें गिरधारी पांडेय, गोपाल पांडेय सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को रखा गया है. मेसकौर की चयनित शाखा से समाज के लोगों ने महासभा के बेहतर उत्थान की आशा जतायी है.सेविकाओं को सर्वेक्षण का निर्देशहिसुआ. सेविका को पोषक क्षेत्र के एक से छह साल के बच्चों का सर्वेक्षण करने का निर्देश सोमवार की क्षेत्रीय बैठक में मिला. बाल विकास परियोजना कार्यालय में हुई बैठक में सेविकाओं को छह साल तक के वैसे सभी बच्चों का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया गया, जो आंगनबाड़ी केंद्र पर आते हैं. स्कूल जाते है या स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं जाते हैं. सभी का अलग-अलग सर्वेक्षण एक ही रजिस्टर में किया जाना है. बच्चों के पेट में होने वाली कृमि की दवा का खुराक दिया जाना है. इसकी तैयारी चल रही है. बैठक में पर्यवेक्षिका अनामिका कुमारी, सेविका प्रभा देवी, पूनम कुमारी, सुनीता देवी, राधा देवी, संगीत कुमारी, मंजू देवी, नीलम रंजन, सरोज देवी, रीता देवी, बबिता देवी सहित नगर की सेविकाएं उपस्थित थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन