जून के अंत तक राशन कार्ड बनाने का काम हर हाल में करें पूरा : डीएम
Updated at : 19 Jun 2019 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा नगर : आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में डीएम कौशल कुमार ने कहा कि नये राशन कार्ड निर्माण के लिए आरटीपीएस के माध्यम से प्राप्त आवेदन का भौतिक सत्यापन करके उसे स्वीकृति देनी है. जून के अaत तक इस कार्य को हर […]
विज्ञापन
नवादा नगर : आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में डीएम कौशल कुमार ने कहा कि नये राशन कार्ड निर्माण के लिए आरटीपीएस के माध्यम से प्राप्त आवेदन का भौतिक सत्यापन करके उसे स्वीकृति देनी है. जून के अaत तक इस कार्य को हर हाल में पूर्ण करने का आदेश डीएम के द्वारा दिया गया.
राशन कार्ड बनाने के लिए सभी मार्केटिंग ऑफिसर को जिम्मेवारी दी गयी है. प्राप्त आवेदन में से जो रिजेक्ट करने वाले आवेदन हैं, रिजेक्ट करने के बाद जल्द स्वीकृत करें. अभी तक लगभग 50 प्रतिशत से अधिक आवेदन स्वीकृत किया जा चुका है. इस कार्य को जून माह के अंत तक निश्चित रूप से संपादित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा आरटीपीएस के माध्यम से प्राप्त हुए हैं, आवेदनों को कारण बताने के बाद ही अस्वीकृत करना है.
खाद्यान्न उठाव की हुई समीक्षा
खाद्यान उठाव की भी विस्तृत जानकारी बैठक में प्राप्त की गयी. डीएम ने एसएफसी के पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जो पैक्स 20 जून तक सीएमआर नहीं गिराते हैं, उनपर एफआइआर कर सख्त कार्रवाई की जायेगी. अभी तक कुल सीएमआर 810 लॉट गिराना था, जिसके विरूद्ध 755 लॉट ही गिरा है.
खाद्यान उठाव लगभग 90 प्रतिशत हो चुका है. डीएम ने शत-प्रतिशत वितरण कराने का निर्देश दिया. इस बैठक में सदर एसडीओ अनु कुमार, एसडीओ रजौली चंद्रशेखर आजाद, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार, डीएसओ अर्चना कुमारी, डीएम एसएफसी सुनील कुमार सिंह के साथ-साथ सभी एमओ आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




