नवादा : अस्थायी सरकार लाना चाहती है राजद व कांग्रेस : सुशील मोदी
Updated at : 10 Apr 2019 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

कौआकोल (नवादा)/शेखपुरा. डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने नवादा के कौआकोल व शेखपुरा के बरबीघा में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. शेखपुरा जिले के बरबीघा में सुशील मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस देश के अंदर अस्थायी सरकार लाना चाहती है. वहीं, कौआकोल में कहा कि नीतीश व मोदी […]
विज्ञापन
कौआकोल (नवादा)/शेखपुरा. डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने नवादा के कौआकोल व शेखपुरा के बरबीघा में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. शेखपुरा जिले के बरबीघा में सुशील मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस देश के अंदर अस्थायी सरकार लाना चाहती है. वहीं, कौआकोल में कहा कि नीतीश व मोदी सरकार में घर-घर बिजली पहुंच गयी है. ऐसी स्थिति में अब लालटेन को कौन पूछता है.
नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनाना जरूरी : रामविलास
लोजपा सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि देश की मजबूती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बार फिर से पीएम बनना बहुत ही जरूरी है. उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने जाति धर्म का बंधन तोड़ सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम किया है. परंतु विपक्ष को ये सब नहीं दिखता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




