नवादा सरकंडा पंचायत में फिर घुसा जंगली हाथी, कई घरों और आम बगीचों को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Updated:
विज्ञापन
Nawada News Wild elephant again entered Sarkanda Panchayat causing damage

छतिग्रस्त मकान की तस्वीर

Nawada News : नवादा गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र की सरकंडा पंचायत अंतर्गत सरस्वती बीघा एवं महावरा गांव में मंगलवार अहले सुबह एक बार फिर जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला. हाथी के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही वन विभाग और गोविंदपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया .

विज्ञापन
Nawada News : (जावेद नजफ) नवादा गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र की सरकंडा पंचायत अंतर्गत सरस्वती बीघा एवं महावरा गांव में मंगलवार अहले सुबह एक बार फिर जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला. हाथी के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही वन विभाग और गोविंदपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया .

आम बगीचे में घुसकर मचाया उत्पात

जानकारी के अनुसार सरस्वती बीघा गांव निवासी अलखदेव प्रसाद के आम बगीचे में जंगली हाथी पहुंच गया, जहां उसने कई आम के पेड़ों और फलों को क्षतिग्रस्त कर दिया. सुबह के समय हाथी को देखकर ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और गोविंदपुर थाना को दी .

पुलिस और वन विभाग ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने वन विभाग से संपर्क किया, जहां हाथी होने की पुष्टि की गई. इसके बाद थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम के साथ मिलकर हाथी को गांव से बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया .

महावरा गांव में घरों को पहुंचाया नुकसान

बताया जाता है कि आम खाने के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया था, लेकिन कुछ देर बाद वही हाथी महावरा गांव पहुंच गया. वहां हाथी ने सुल्तान मियां के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके अलावा मुस्लिम मियां की झोपड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया .

शादी में गए थे परिजन, टला बड़ा हादसा

ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय सुल्तान मियां के परिवार के लोग शादी-विवाह समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे, जिस कारण घर में कोई मौजूद नहीं था. इसी दौरान हाथी ने घर को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया. लोगों का कहना है कि यदि उस समय परिवार घर में मौजूद रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था .

सुबह चार बजे दिखा हाथी, ग्रामीणों ने दिखाई हिम्मत

सुबह करीब चार बजे ग्रामीणों की नजर हाथी पर पड़ी, जिसके बाद गांव में दहशत फैल गई. ग्रामीणों ने एकजुट होकर साहस दिखाया और हाथी को गांव से बाहर निकालने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की दिशा में खदेड़ा गया .

इलाके में अब भी दहशत, वन विभाग अलर्ट

हालांकि हाथी की सक्रियता अभी भी इलाके में बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल कायम है. वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और लोगों से सतर्क रहने तथा रात में अकेले बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है.

Also Read : सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 कार्यशाला का आयोजन, बिहार में डिजिटल पुलिसिंग को मिलेगा नया बल, 343 नए थानों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन