टीएस कॉलेज हिसुआ में शिक्षक संघ का गठन, डॉ. सुनील कुमार दुबे बने अध्यक्ष

Author Vishal kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
डॉ सुनील कुमार दुबे को अध्यक्ष व डॉ. संजय कुमार को सचिव बनाया गया

संघ गठन के बाद मौजूद चयनित अधिकारी

Nawada News : टीएस कॉलेज, हिसुआ में शिक्षक संघ का सर्वसम्मति से गठन किया गया है. चुनाव के बाद डॉ. सुनील कुमार दुबे को अध्यक्ष चुना गया है. नवनिर्वाचित संघ महाविद्यालय और शिक्षकों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया है.

विज्ञापन

Nawada News : मगध विश्वविद्यालय, बोधगया की अंगीभूत इकाई टीएस कॉलेज, हिसुआ में शनिवार को शिक्षक संघ का गठन सर्वसम्मति से किया गया. चुनाव वरीय शिक्षक डॉ. भोला शंकर बरनवाल की अध्यक्षता तथा मगध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व महासचिव डॉ. भारत भूषण के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ.

इन शिक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

चुनाव के बाद प्रो. पवन कुमार शर्मा को संघ का संरक्षक बनाया गया. वहीं डॉ. सुनील कुमार दुबे को अध्यक्ष, डॉ. संजय कुमार चौहान को उपाध्यक्ष, डॉ. संजय कुमार को सचिव, डॉ. स्वर्गेश कुमार को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. शंभू नाथ प्रभाकर को संयुक्त सचिव चुना गया. इसके अलावा नवगठित शिक्षक संघ ने डॉ. पूनम कुमारी और डॉ. नागेंद्र दास को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया.

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपा गया प्रमाण पत्र

सर्वसम्मति से संपन्न चुनाव के बाद पर्यवेक्षक डॉ. भारत भूषण ने नवनिर्वाचित सचिव डॉ. संजय कुमार को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया. इसके बाद शिक्षक संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों और कर्मचारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें बधाई दी.

शिक्षकों और कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर डॉ. भारत भूषण, डॉ. भोला शंकर बरनवाल, डॉ. रजनीश देव, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. पीयूष मणि त्रिपाठी, डॉ. सुधा कुमारी, डॉ. दिव्या पांडेय, डॉ. प्रतिभा कुमारी, डॉ. पप्पू कुमार, डॉ. उपेंद्र मिश्रा, डॉ. मांडवी रानी, कर्मचारी संघ के सचिव मुकेश कुमार, संरक्षक सच्चिदानंद मिश्रा, डॉ. शेखर, राजेश कुमार, अनिल कुमार, अजय कुमार शर्मा, शैलेंद्र जी, रौशन कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

महाविद्यालय और शिक्षकों के हित में कार्य करने का संकल्प

नवनिर्वाचित सचिव डॉ. संजय कुमार ने कहा कि शिक्षक संघ सदैव शिक्षकों और महाविद्यालय के हित में कार्य करेगा. उन्होंने सभी शिक्षकों के सहयोग से शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन