अंडे के कार्टून में छिपाकर ले जाई जा रही 594 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Author Javed najaf|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
अंडे के कार्टून में छिपाकर ले जाई जा रही 594 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

जब्त शराब के साथ धंधेबाज

Nawada News : नवादा में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए शराब को अंडों के कार्टून में छिपा रखा था. इस कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार हुए हैं.

विज्ञापन

Nawada News : गोविंदपुर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच चौकी के समीप एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए शराब की बोतलों को अंडों के कार्टून में छिपाकर रखा था. कार्रवाई के दौरान वाहन चालक और एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया.

66 कार्टून से बरामद हुई 1,584 बोतल विदेशी शराब

उत्पाद विभाग के एसआई अशोक कुमार एवं एएसआई दिलीप कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से बिहार में विदेशी शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है. सूचना के आधार पर जांच चौकी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान अंडों के 66 कार्टून में छिपाकर रखी गई 375 एमएल की 1,584 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. जब्त शराब की कुल मात्रा 594 लीटर है. उत्पाद विभाग ने शराब के साथ पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया.

झारखंड के दो युवक गिरफ्तार, खगड़िया ले जाई जा रही थी शराब

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार चालक की पहचान 22 वर्षीय अभिजीत कुमार तथा कारोबारी की पहचान 22 वर्षीय बंटी कुमार के रूप में हुई है. दोनों झारखंड के कोडरमा जिले के निवासी हैं. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि शराब की यह खेप खगड़िया ले जाई जा रही थी.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

उत्पाद विभाग ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है.

शराब तस्करी के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



विज्ञापन
Javed Najaf

लेखक के बारे में

By Javed Najaf

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन