वारिसलीगंज पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

प्रतीकात्मक तस्वीर
Nawada News : वारिसलीगंज पुलिस ने थाना कांड संख्या 392/26 और 480/26 के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी कई महीनों से पुलिस को चकमा दे रहे थे. दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Nawada News : वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 392/26 एवं 480/26 के दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी पिछले कई महीनों से फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी.
चंडीपुर और मुड़लाचक से हुई गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में थाना क्षेत्र के चंडीपुर गांव निवासी विनेशर मांझी का पुत्र इंद्रजीत कुमार तथा नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव निवासी भगवान यादव का पुत्र अमृत यादव शामिल हैं. अमृत यादव वर्तमान में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मुड़लाचक मोहल्ले में रह रहा था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया.
शनिवार को दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध दर्ज मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










