रामलाल इंटर विद्यालय में कौशल विकास, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

Author Kr manish dev|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
राम लाल इंटर विद्यालय में कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम की धूम

विद्यालय परिसर में छात्रों के साथ शिक्षकगण

Nawada News : रजौली प्रखंड के रामलाल इंटर विद्यालय में बहुआयामी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. छात्रों को स्वरोजगार, कौशल विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण, बाल अधिकार और सर्पदंश से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Nawada News : रजौली प्रखंड क्षेत्र के तारगीर स्थित रामलाल इंटर विद्यालय में शनिवार को प्रधानाध्यापक राणा रंजीत आजाद के नेतृत्व में बहुआयामी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं कौशल विकास, सिलाई, बिजनेस स्टडीज और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे आत्मनिर्भरता बढ़ाने वाले तकनीकी एवं व्यावहारिक विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई. वक्ताओं ने छात्रों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा का महत्व समझाते हुए भविष्य की संभावनाओं से भी अवगत कराया.

इको क्लब के तहत स्वच्छता और जल संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यालय के इको क्लब के तत्वावधान में 'जल जीवन' और 'सजग' अभियान के तहत हाथ धोने की सही आदत, विद्यालय एवं घर की स्वच्छता तथा कचरा प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर निभाई सहभागिता

ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में 12वीं की छात्रा जिया, 10वीं की साइमा और साइना तथा 9वीं की शिवानी और सूफिया सहित विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई. विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से कार्यक्रम सफल और प्रेरणादायक रहा.

बाल विवाह, बाल अधिकार और सर्पदंश से बचाव पर भी किया गया जागरूक

कार्यक्रम में बाल विवाह की रोकथाम, बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सर्प और बिच्छू के दंश से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई. विद्यालय के शिक्षकों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन