Bihar News: जिप सदस्य के घर पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar Crime News

Bihar News: यह पूरा मामला सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कानू टोला का है. घटना की सूचना पर पहुंची बख्तियारपुर पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Bihar News: नालंदा. बिहार के बख्तियारपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने एक जिला परिषद सदस्य के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी. इस गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. यह पूरा मामला सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कानू टोला का है. घटना की सूचना पर पहुंची बख्तियारपुर पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में गोलीबारी की घटना की रिकार्डिंग मिली है. जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, जिप सदस्य अपने बगल वाले मकान में थे, इस दौरान बाइक सवार कुछ बदमाश युवकों ने पहुंचकर गोलीबारी शुरू कर दी. गोलीबारी की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सिमरी बख्तियारपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. गोलीबारी की इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. फिलहाल घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है.

Also Read: दरभंगा एयरपोर्ट का टर्मिनल-टू होगा री-अरेंज्ड, बढ़ेगा वेंटिग एरिया, देखें नया लुक

ग्रामीणों में दहशत

जानकारी के अनुसार, जिप सदस्य के छोटे भाई का पुत्र विभांशु कुमार व ड्राइवर नीरज कुमार घर के बगल स्थित गैराज में स्कॉर्पियो पार्क कर रहा था, इस दौरान कुछ बाइक सवार युवक से गेट खोलने के दौरान तू-तू-मैं-मैं हो गया. इसी बात को लेकर दो तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाश युवक हथियार से लैस होकर गोली चलाने लगे. इस दौरान बाइक सवार युवकों ने लगातार गोलीबारी कर दहशत फैला दी. जिला परिषद सदस्य अनिल भगत सलखुआ प्रखंड के पश्चिमी से सदस्य निर्वाचित हैं, जो वर्तमान में सिमरी बख्तियारपुर के कानूटोला स्थित अपने निजी भवन में पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं. बताया जा रहा है कि घटना के समय जिप सदस्य कहीं बाहर निकले हुए थे.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन