दुष्कर्म मामले में RJD MLA राजवल्लभ समेत अन्य पर आरोप गठित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2016 6:43 AM
बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल एडीजे प्रथम शशिभूषण प्रसाद सिंह ने मंगलवार को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में नवादा के विधायक राजवल्लभ प्रसाद, सुलेखा देवी, राधा देवी, टुसी देवी, छोटी कुमारी व संदीप सुमन उर्फ पुष्पांजय पर आरोप गठित किया. सभी पर आइपीसी की धारा 366 (ए), 370, 370 (ए), 376, 212, […]
बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल एडीजे प्रथम शशिभूषण प्रसाद सिंह ने मंगलवार को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में नवादा के विधायक राजवल्लभ प्रसाद, सुलेखा देवी, राधा देवी, टुसी देवी, छोटी कुमारी व संदीप सुमन उर्फ पुष्पांजय पर आरोप गठित किया. सभी पर आइपीसी की धारा 366 (ए), 370, 370 (ए), 376, 212, 420, 109, 120(बी), पाक्सो एक्ट की धारा 4, 8, 17 और आइटीपी एक्ट की धारा 4, 5, 6 लगायी गयी है.
इससे पहले राजवल्लभ के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने के लिए पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दिया था, लेकिन पटना हाइकोर्ट ने तकनीकी कारणों से आरोपों को निरस्त कर नये सिरे से आरोप गठन का निर्देश दिया था. अब इस मामले की सुनवाई 15 सितंबर को होगी और गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी. इस मामले में विधायक राजवल्लभ व अन्य आरोपितों में से किसी को भी अदालत से जमानत नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










