नालंदा बिंद में 2 जून को मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज, खेल मैदान का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, प्रशासन अलर्ट मोड पर

Updated:
विज्ञापन
Nalanda News Preparations arrival Chief Minister on June 2 Bind swing

निरीक्षण करते अधिकारी

Nalanda News : नालंदा जिले के बिंद प्रखंड में 2 जून को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. कार्यक्रम की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन
Nalanda News : (मुकुल नाथ सिन्हा) नालंदा जिले के बिंद प्रखंड में 2 जून को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. कार्यक्रम की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

एसडीओ और डीएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर एसडीओ क्रिसलय श्रीवास्तव एवं डीएसपी संकेत कुमार ने उच्च विद्यालय बिंद के खेल मैदान का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की .

सहयोग शिविर को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने बीडीओ जफरूद्दीन से सहयोग शिविर और कार्यक्रम स्थल से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को समय पर तैयारी पूरी करने और किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. वहीं डीएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा कर चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा.

बिंद और कथराही पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर

बीडीओ जफरूद्दीन ने बताया कि 2 जून को बिंद एवं कथराही पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा. इससे पहले उतरथु और जमसारी पंचायत में भी इस तरह का शिविर लगाया जा चुका है. उन्होंने कहा कि जून के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाले इस शिविर में मुख्यमंत्री के शामिल होने की पूरी संभावना है .

ऑन-द-स्पॉट होगा समस्याओं का समाधान

प्रशासन की ओर से बताया गया कि सहयोग शिविर में सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे. पंचायतवासियों की समस्याओं से संबंधित आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया जाएगा. साथ ही शिविर के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है .

निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद, मुखिया उमेश राउत, एएसआई संदेश कुमार समेत कई प्रशासनिक और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

Also Read : बेगूसराय के नावकोठी में घंटों ठप रही बिजली सुबह-सुबह आए तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से बिजली पोल गिरा

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन