नदी से लावारिस अधेड़ की लाश बरामद
Updated at : 14 Jul 2015 11:54 PM (IST)
विज्ञापन

लाश की नहीं हुई पहचान अस्थावां (नालंदा) : अस्थावां थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव के बेलदरिया टोला के पास स्थित सिंधवा नदी से लावारिस लाश बरामद हुई है. बताया जाता है कि महम्मदपुर गांव के बेलदरिया टोला के पास स्थित सिंधवा नदी के पश्चिम किनारेपर करीब 35 से 40 वर्ष के एक व्यक्ति की लाश […]
विज्ञापन
लाश की नहीं हुई पहचान
अस्थावां (नालंदा) : अस्थावां थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव के बेलदरिया टोला के पास स्थित सिंधवा नदी से लावारिस लाश बरामद हुई है. बताया जाता है कि महम्मदपुर गांव के बेलदरिया टोला के पास स्थित सिंधवा नदी के पश्चिम किनारेपर करीब 35 से 40 वर्ष के एक व्यक्ति की लाश पड़ी थी.
अनुमान लगाया जा रहा है कि शौच करने के बाद पानी छूने के दौरान नदी में पैर फिसल जाने के कारण मौत हुई होगी. मृतक का रंग सांवला है. केहूनी पर प्लास्टर किया हुआ है. शरीर पर उजला-नीला रंग का धारीदार फुल शर्ट है. कद पांच फुट छह इंच है. मिट्टी कलर का फुल पैंट पहने हुए है. अंदर गोल गला गंजी पीले रंग का है, जिसमें बायीं तरफ अंगरेजी में अजूबा सीमेंट लिखा हुआ है.
स्थानीय पुलिस की मदद से लाश को अस्थावां लाया गया. जहां से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेजा गया है. खबर लिखे जाने तक लाश की पहचान नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




