नालंदा के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही लिपटकर खूब रोई पत्नी, एकटक देखते रहे बच्चे, मंत्री भी पहुंचे
Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Mar 2026 2:46 PM
जवान के पार्थिव शरीर से लिपटकर रोती पत्नी और बच्चे
Bihar News: नालंदा के जवान का पार्थिव शरीर पैतृक जिले में पहुंचते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. जेसीओ सुमन कुमार सिंह की मौत लंबी बीमारी से हुई. जवान के पार्थिव शरीर से लिपटकर पत्नी रोती रही. साथ ही उनके बच्चे बस एकटक होकर उन्हें निहारते रहे.
Bihar News: नालंदा के एक आर्मी जवान की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई. शुक्रवार की रात जेसीओ सुमन कुमार सिंह उर्फ पंकज (45 साल) का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मोकरमपुर मिर्चायगंज पहुंचा, जहां पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरा माहौल गमगीन हो गया. ग्रामीणों ने ‘शहीद सुमन कुमार अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी.
पार्थिव शरीर से लिपटकर रोई पत्नी
पत्नी पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलखती रही. जबकि बच्चे अपने पिता को एकटक निहारते रहे. यह देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई. सुमन कुमार सिंह लद्दाख में पोस्टेड थे. ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद सेना के बचाव दल ने उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया. पिछले करीब एक महीने से उनका इलाज लखनऊ के अस्पताल में चल रहा था. वे ब्लड कैंसर और पीलिया जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे.
27 मार्च को जवान ने ली अंतिम सांस
डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद 27 मार्च को जवान ने अंतिम सांस ली. परिजनों ने बताया कि सुमन कुमार अपने परिवार के स्तंभ थे. दो भाइयों में वे बड़े थे, जबकि उनके छोटे भाई सीआईएसएफ में कार्यरत हैं. अंतिम संस्कार में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास और परिवहन मंत्री श्रवण कुमार भी शामिल हुए और दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की.
मंत्री श्रवण कुमार ने क्या कहा?
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि शहीद जवान की सेवा बेकार नहीं जाएगी. परिजनों को इस संकट में धैर्य रखने की जरूरत है. राज्य सरकार के नियम के अनुसार जो भी आगे की कार्रवाई है, वह किया जाएगा. मंत्री श्रवण कुमार ने इसका भरोसा भी दिया है. शहीद सुमन कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं. उनका बलिदान और समर्पण हमेशा याद किया जाएगा.
Also Read: बिहार को अमृत भारत एक्सप्रेस समेत तीन नई ट्रेनों का गिफ्ट, जानिए टाइम टेबल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










