विवाद में दादी व पोते की पिटाई, अस्पताल में भरती

Updated at : 14 Jul 2015 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
विवाद में दादी व पोते की पिटाई, अस्पताल में भरती

बिहारशरीफ : नाली में पानी गिराने के विवाद में पड़ोसियों ने दादी व पोते की पिटाई कर दी. घटना में गंभीर रूप से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.घटना जिले के रहुई थाना क्षेत्र के मुसेपुर गांव में मंगलवार की सुबह घटी. घटना के संबंध में बताया जाता […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : नाली में पानी गिराने के विवाद में पड़ोसियों ने दादी व पोते की पिटाई कर दी. घटना में गंभीर रूप से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.घटना जिले के रहुई थाना क्षेत्र के मुसेपुर गांव में मंगलवार की सुबह घटी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव की 80 वर्षीया महिला सियाबादो देवी के साथ पड़ोसियों का नाली में पानी गिराने को लेकर विवाद चला आ रहा था. मंगलवार को पड़ोसियों ने महिला की पिटाई उसके घर के पास कर दी.
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचा महिला का पोता नरदीक रविदास को भी विरोधियों ने पिटाई कर दी. घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन