नालंदा में करंट से दो युवकों की मौत

Updated at : 14 Jul 2015 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
नालंदा में करंट से दो युवकों की मौत

सिलाव : थाना क्षेत्र के घोस्तावां गांव में रविवार देर रात करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गये. इनमें एक युवती भी शामिल है. घोस्तावां गांव निवासी भोला सिंह के मकान में टोका फंसाने के दौरान यह घटना घटी. घर में लिये गये बिजली कनेक्शन […]

विज्ञापन

सिलाव : थाना क्षेत्र के घोस्तावां गांव में रविवार देर रात करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गये. इनमें एक युवती भी शामिल है. घोस्तावां गांव निवासी भोला सिंह के मकान में टोका फंसाने के दौरान यह घटना घटी.

घर में लिये गये बिजली कनेक्शन से बिजली नहीं आने पर भोला सिंह के 20 वर्षीय पुत्र कुणाल घर के पास बिजली के खंभे में टोका फंसाने गया था. तभी तार में आये करंट की चपेट में आ गया. पड़ोसियों द्वारा हो हल्ला पर वहीं स्नान कर रहे चचेरा भाई गांव निवासी परशुराम सिंह के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ छुड़ाने के लिए दौड़ा. कुणाल के संपर्क में आने से सौरभ को भी करंट लग गया.

यह देख आनन-फानन में कुणाल का भाई 18 वर्षीय किशलय व बहन 15 वर्षीया खुशबू भी करंट में भाइयों को छुड़ाने के लिए दौड़ पड़े. इन दोनों को भी करंट ने अपनी चपेट में ले लिया. बाद में ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से टोका उतारा. हादसे में कुणाल व सौरभ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि किशलय व खुशबू गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन