मतदान खत्म, 10 का इंतजार

Updated at : 08 Jul 2015 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
मतदान खत्म, 10 का इंतजार

98.45 फीसदी मतदाताओं ने डाला वोट बिहारशरीफ : स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे कुल सात प्रत्याशियों के जीत-हार का फैसला मंगलवार को चुनाव संपन्न होने के साथ ही मतपेटिका में बंद हो गया. इन प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा 10 जुलाई को नालंदा कॉलेज में मतगणना के दौरान खुलेगा. […]

विज्ञापन
98.45 फीसदी मतदाताओं ने डाला वोट
बिहारशरीफ : स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे कुल सात प्रत्याशियों के जीत-हार का फैसला मंगलवार को चुनाव संपन्न होने के साथ ही मतपेटिका में बंद हो गया. इन प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा 10 जुलाई को नालंदा कॉलेज में मतगणना के दौरान खुलेगा.
मुख्यमंत्री के गृह जिले में खास कर विधानसभा चुनाव के पूर्व हो रहे विधान परिषद के इस चुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सत्तारूढ़ दल जदयू के साथ उनके समर्थक दल एवं राजग समर्थित लोजपा एवं उनके सहयोगी दल अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं दिखे.
चुनाव प्रचार के बाद मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के कार्य में भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रत्याशी व उनके समर्थक अहले सुबह से ही सक्रिय देखे गये. यही कारण था कि जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय स्थित बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रही, जो मतदान की समाप्ति तक जारी रही. इस दौरान कुल 4110 मतदाताओं में से 4069 यानी 98.45 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. प्रशासन की सख्त व्यवस्था के कारण किसी भी मतदान केंद्र से गड़बड़ी की सूचना प्राप्त नहीं हुई.
मतदान में पंचायत व नगर निकाय के निर्वाचित प्रतिनिधियों के अलावा सांसद आरसीपी सिंह, कौशलेंद्र कुमार, मंत्री श्रवण कुमार, विधायक डॉ सुनील कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार, राजीव रंजन, उषा सिन्हा सहित जिले के सभी विधायकों ने अपने निर्धारित बूथों पर मताधिकार का प्रयोग किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन