पंचायत रोजगार सेवकों ने सौंपा सामूहिक इस्तीफा
Updated at : 08 Jul 2015 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : पंचायत सचिव के पद पर समायोजन की मांग को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे पंचायत रोजगार सेवकों को चयन मुक्त करने की कार्रवाई के विरोध में जिले के पंचायत रोजगार सेवकों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. 20 पंचायत रोजगार सेवकों को बरखास्त करने के आदेश के मद्देनजर जिला पंचायत रोजगार संघ की […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : पंचायत सचिव के पद पर समायोजन की मांग को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे पंचायत रोजगार सेवकों को चयन मुक्त करने की कार्रवाई के विरोध में जिले के पंचायत रोजगार सेवकों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है.
20 पंचायत रोजगार सेवकों को बरखास्त करने के आदेश के मद्देनजर जिला पंचायत रोजगार संघ की आपातकालीन बैठक मंगलवार को स्थानीय सुभाष पार्क में जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में पंचायत रोजगार सेवकों का हस्ताक्षरयुक्त सामूहिक इस्तीफा जिला पदाधिकारी को सौंपा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




