गोलीबारी के आरोप में चार गिरफ्तार
Updated at : 05 Jul 2015 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : शुक्रवार की रात्रि नूरसराय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बेल्दरिया गांव के पास घटी भीषण गोलीबारी की घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का दावा पुलिस ने किया है. गिरफ्तार होने वालों में धर्मपाल,रामानंद,अमरेंद्र,देवेंद्र व उमेश शामिल नामक व्यक्ति शामिल है.नूरसराय थाना पुलिस ने बताया कि शेष लोगों की पहचान की जा रही […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : शुक्रवार की रात्रि नूरसराय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बेल्दरिया गांव के पास घटी भीषण गोलीबारी की घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का दावा पुलिस ने किया है.
गिरफ्तार होने वालों में धर्मपाल,रामानंद,अमरेंद्र,देवेंद्र व उमेश शामिल नामक व्यक्ति शामिल है.नूरसराय थाना पुलिस ने बताया कि शेष लोगों की पहचान की जा रही है.यहां बता दें कि शुक्रवार की देर संध्या नूरसराय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बेल्दरिया गांव के पास दो गुटों के बीच भीषण गोलीबारी की घटना घटी थी.इस गोलीबारी में दो लोग घायल भी हुए थे.
पुलिस द्वारा घटना के बाद एक कांड दर्ज कर गोलीबारी की घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी करने के अपने अभियान में जुट गयी है.विधि-व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में और गिरफ्तारियां की जानी है.नूरसराय थानाध्यक्ष मो सुजाउद्नीन के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




