हंगामे के आरोपितों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Updated at : 01 Jul 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : मलमास मेला में थिएटर लगाने व सर्कस मैदान में सर्कस लगाने की अनुमति नहीं देने को लेकर चार जून को हुए हिंसक प्रदर्शन व हंगामे के मामले में दर्जनभर आरोपितों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गयी है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार ने पुलिस द्वारा इस मामले में दर्ज तीन […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : मलमास मेला में थिएटर लगाने व सर्कस मैदान में सर्कस लगाने की अनुमति नहीं देने को लेकर चार जून को हुए हिंसक प्रदर्शन व हंगामे के मामले में दर्जनभर आरोपितों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गयी है.
जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार ने पुलिस द्वारा इस मामले में दर्ज तीन कांडों से संबंधित अग्रिम जमानत याचिकाओं की सुनवाई के बाद उक्त आदेश दिया. प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ द्वारा कानून को हाथ में लेकर आगजनी, तोड़फोड़ व रोड़ेबाजी करने आदि की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया. आरोपितों में से एक अवधेश सिंह की अग्रिम जमानत याचिका उनकी हत्या हो जाने के परिप्रेक्ष्य में निष्पादित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




