ठप है वाहनों का आवागमन

बिहारशरीफ-जहानाबाद मार्ग मंगलवार को भी रहा बंद नूरसराय/परबलपुर : जिले के नूरसराय प्रखंड क्षेत्र स्थित बिहारशरीफ राष्ट्रीय राजमार्ग 110 पर रसुला गांव के समीप पैमार नदी में बने डायवर्सन टूट जाने के कारण पिछले दो दिनों से जहानाबाद समेत कई जिलों के संपर्क नालंदा जिला मुख्यालय से टूट गया है. सैकड़ों वाहन का आवागमन ठप […]
बिहारशरीफ-जहानाबाद मार्ग मंगलवार को भी रहा बंद
नूरसराय/परबलपुर : जिले के नूरसराय प्रखंड क्षेत्र स्थित बिहारशरीफ राष्ट्रीय राजमार्ग 110 पर रसुला गांव के समीप पैमार नदी में बने डायवर्सन टूट जाने के कारण पिछले दो दिनों से जहानाबाद समेत कई जिलों के संपर्क नालंदा जिला मुख्यालय से टूट गया है. सैकड़ों वाहन का आवागमन ठप पड़ा है.
यात्री अपने निर्धारित स्थानों पर नहीं पहुंच रहे हैं. हालांकि मंगलवार को पानी में कमी आयी है. लेकिन, डायवर्सन में पानी के तेज बहाव के कारण यातायात ठप रहा.
सोमवार को ट्यूब के सहारे लोगों को 15 से 20 रुपये लेकर नदी से लोगों को इधर-से-उधर किया जा रहा था. मंगलवार को ग्रामीणों ने बांस की चाली को पार करने के उद्देश्य से लगाया था. लेकिन, बेन थाना पुलिस ने पैसा वसूलने की बात कह कर चाली को हटवा दिया. जिसके कारण डायवर्सन पार करना अभी भी मुश्किल बना हुआ है.
पांच दिन और लगेगा समय
खास कर वृद्ध और महिलाओं को परेशानी हो रहा है. डायवर्सन टूटने से दो दिनों से यह मार्ग बंद है. फिर भी जिला प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है. वहीं, निर्माण कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि आवागमन चालू होने में चार से पांच दिन तक लग सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




