सड़कों पर फैला कीचड़, परेशानी
Updated at : 29 Jun 2015 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

18 घंटे की बारिश से शहर के निचले इलाके में घुसा पानी, पहले मॉनसून में ही इंद्रदेव हुए मेहरबान जलजमाव से शहर की हालत नारकीय किसानों के चेहरे खिले बिहारशरीफ : पिछले 18 घंटे तक हुई बारिश से शहर के कई नीचले मोहल्ले में जहां पानी घुस गया, वहीं कई गलियां व सड़कें कीचड़ से […]
विज्ञापन
18 घंटे की बारिश से शहर के निचले इलाके में घुसा पानी, पहले मॉनसून में ही इंद्रदेव हुए मेहरबान
जलजमाव से शहर की हालत नारकीय
किसानों के चेहरे खिले
बिहारशरीफ : पिछले 18 घंटे तक हुई बारिश से शहर के कई नीचले मोहल्ले में जहां पानी घुस गया, वहीं कई गलियां व सड़कें कीचड़ से सरोबार हो गयीं. ऐसे में लोगों को पैदल चलना भी दुश्वार बन गया. हालांकि नगर निगम द्वारा मॉनसून शुरू होने के डेढ़ माह पूर्व से ही बड़े नालों की उड़ाही युद्ध स्तर पर चलायी जा रही है.
बावजूद सड़क मार्ग से नीचे वाले शहर के कई क्षेत्रों में जलजमाव से लोगों की परेशानी शुरू हो गयी है. शहर के देवीसराय, मंगला रोड, बैंक कॉलोनी, मंसूर नगर, मगध कॉलोनी, गोलापर जैसे कई मोहल्ले में बारिश का पानी घुस आया है. इससे इन क्षेत्रों में छोटे जलाशय का दृश्य बन गया है. हालांकि जब बारिश थमी, तब धीरे – धीरे इन क्षेत्रों से बारिश का जमा पानी कम होने लगा.
बताते चलें कि शनिवार की दोपहर करीब एक बजे हल्की बारिश शुरू हुई जो करीब तीन-चार घंटे तक जारी रही. तत्पश्चात रात्रि सात बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश रविवार की सुबह पांच बजे तक हुई. दस घंटे की इस अवधि में हुई घनघोर बारिश से लोगों को ऐसा लगा कि मानो भगवान इंद्रदेव इस मानसून में पहली बार मेहरबान हुए और एक – एक बाल्टी पानी आसमान से बरसाते रहे.
इधर, शहर के रामचंद्रपुर बस स्टैंड, खंदकपर बस स्टैंड, बिचली खंदकपर, गोलापर, सोहसराय बाजार, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, सहोखर, सकुनत, मंगला रोड आदि क्षेत्रों में जब बारिश का जमा पानी समाप्त हुआ तो इन जगहों की सड़के एवं गलियां कीचड़ से पट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




