जदयू नेता सह मेला ठेकेदार की गोली मार कर हत्या
Updated at : 28 Jun 2015 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ(नालंदा) : अज्ञात अपराधियों ने जदयू नेता सह राजगीर के पूर्व मेला ठेकेदार अवधेश सिंह की हत्या गोली मार कर दी.घटना शुक्रवार रात 11 बजे थाना क्षेत्र के झुनकिया बाबा मंदिर के पास घटी. अवधेश सिंह अकेले बाइक से राजगीर स्थित घर चकगांव जा रहे थे. जैसे ही चक गांव पहुंचे तो पहले से घात […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ(नालंदा) : अज्ञात अपराधियों ने जदयू नेता सह राजगीर के पूर्व मेला ठेकेदार अवधेश सिंह की हत्या गोली मार कर दी.घटना शुक्रवार रात 11 बजे थाना क्षेत्र के झुनकिया बाबा मंदिर के पास घटी. अवधेश सिंह अकेले बाइक से राजगीर स्थित घर चकगांव जा रहे थे.
जैसे ही चक गांव पहुंचे तो पहले से घात लगाये हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सिंह को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भरती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वारदात जानकारी के बाद पुलिस के कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच कर पूरी जानकारी ली. राजगीर के एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गोली का एक खोखा मिला है.
नालंदा के एसपी डा सिद्धार्थ ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. इस पूरे मामले की जांच को लेकर संबंधित क्षेत्र के वरीय पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया है. पुलिस मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




