बिहार का सारा कार्य केंद्र करेगा, तब राज्य सरकार क्या करेगी : रविशंकर

Updated at : 15 Jun 2015 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार का सारा कार्य केंद्र करेगा, तब राज्य सरकार क्या करेगी : रविशंकर

बिहारशरीफ (नालंदा) : विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए नवादा जाने के क्रम में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद की जिलाध्यक्ष इ. रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक के समीप भव्य स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से एनडीए गंठबंधन के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस अवसर केंद्रीय मंत्री […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए नवादा जाने के क्रम में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद की जिलाध्यक्ष इ. रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक के समीप भव्य स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से एनडीए गंठबंधन के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस अवसर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बार-बार कोई कार्य के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगाती रहती है.
उन्होंने कहा कि जब बिहार का सारा कार्य केंद्र सरकार ही करेगी, तब बिहार सरकार क्या करेगी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री से नालंदा को टेलीफोन जिला घोषित करने की मांग से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि पौराणिक व ऐतिहासिक धरोहरों से परिपूर्ण इस जिले में कई अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल हैं. घनी आबादी वाले इस जिले में दूरसंचार सेवाओं का उपयोग जिलेवासियों की अलावा देश-विदेश से आनेवाले पर्यटक भी करते हैं.
कार्यकर्ताओं ने कहा है कि टेलीफोन जिला नहीं होने के कारण दूरसंचार सेवाओं का सरलतापूर्वक उपयोग नहीं कर पाते हैं. उन्होंने कहा कि टावरों की कमी व संसाधनों की कमी के कारण थ्री जी एवं ब्रॉडबैंड सेवा भी यहां अक्सर बाधित रहती है. कार्यकर्ताओं की इस मांग पर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ने इस संबंध में आवश्यक कदम शीघ्र उठाने का आश्वासन दिया.
केंद्रीय मंत्री का स्वागत करनेवाले अन्य लोगों में पार्टी के मंत्री सह प्रवक्ता धीरेंद्र रंजन, राजेश्वर प्रसाद सिंह, अनिरुद्ध कुमार, अमित गौरव, अभिराम गौरव, शैलेंद्र कुमार, राम सागर सिंह, अरुण सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन