आज से महंगा हुआ छोटू गैस सिलेंडर, ₹51 की बढ़ोतरी, पटना-रांची समेत कई शहर प्रभावित

Updated at : 01 Apr 2026 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
Chhotu Gas Cylinder Price Hike

सांकेतिक तस्वीर (फोटो/instagram- ncrindane)

Chhotu Gas Cylinder Price Hike: आज 1 अप्रैल 2026 से 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम भी ₹51 बढ़ा दिए गए हैं. इसके अलावा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर ₹195.50 और कोलकाता में ₹218 महंगा हो गया है.

विज्ञापन

Chhotu Gas Cylinder Price Hike: आज 1 अप्रैल 2026 से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है. नए वित्त वर्ष की शुरुआत होते ही सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दामों में ₹218 तक का इजाफा किया है साथ में ही 5 kg वाला गैस सिलेंडर ₹51 का इजाफा किया गया है. हालांकि, आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कमर्शियल सिलेंडर: कहां कितनी बढ़ी कीमत ?

देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹195.50 की बड़ी वृद्धि हुई है, जिससे अब इसकी नई कीमत ₹2,078.50 पहुंच गई है. कोलकाता में यह मार और भी ज्यादा पड़ी है, जहां कीमतों में ₹218 का जोरदार उछाल देखा गया है. बता दें कि इससे पहले 1 मार्च को भी कमर्शियल गैस के दाम ₹114.50 बढ़ाए गए थे. गैस की कीमतों में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से रेस्टोरेंट, ढाबों और हलवाइयों की लागत बढ़ जाएगी, जिसका सीधा असर बाहर मिलने वाले खाने की कीमतों पर पड़ सकता है.

शहर5 किलो छोटू (रिफिल)14.2 किलो (घरेलू)19 किलो (कमर्शियल)
दिल्ली₹549.00₹913.00₹2,078.50
मुंबई₹530.00₹912.50₹2,031.00
कोलकाता₹572.00₹939.00₹2,208.00
पटना₹608.00₹1,002.50₹2,596.00
रांची₹584.50₹970.50₹2,256.50
भोपाल₹556.00₹918.50₹2,081.50

छोटा सिलेंडर भी हुआ महंगा (5 kg FTL Cylinder)

कमर्शियल सिलेंडर के साथ-साथ छोटे और पोर्टेबल 5 किलो वाले FTL (Free Trade LPG) सिलेंडर के दाम भी आज से बढ़ा दिए गए हैं. छोटे दुकानदारों और प्रवासियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले इस सिलेंडर की कीमत में ₹51 का इजाफा किया गया है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 5 किलो वाला सिलेंडर अब ₹549 का मिलेगा, जो कल तक ₹498 में उपलब्ध था. अचानक हुई इस वृद्धि ने उन छोटे वेंडर्स की चिंता बढ़ा दी है जो रोजाना के काम के लिए इन छोटे सिलेंडरों पर निर्भर रहते हैं.

घरेलू रसोई गैस में राहत

देश के करोड़ों परिवारों के लिए आज के दिन की सबसे बड़ी और सुकून देने वाली खबर यह है कि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है. 14.2 किलो वाला कुकिंग गैस सिलेंडर दिल्ली में अभी भी ₹913 की पुरानी कीमत पर ही मिलेगा. गौरतलब है कि घरेलू गैस की कीमतों में आखिरी बार 7 मार्च को ₹60 की बढ़ोतरी की गई थी. कमर्शियल गैस की महंगाई के बीच घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रहने से आम आदमी की रसोई के बजट पर फिलहाल कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ा है.

Also Read: आज से बदल गए नियम, 1 अप्रैल 2026 से आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए 9 बड़े बदलाव

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola