8 लाख के बजट में Automatic SUV चाहिए? देखें ये टॉप 5 ऑप्शन

Updated at : 01 Apr 2026 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
Affordable automatic SUVs

देखिए किफायती ऑटोमैटिक SUVs ऑपशंस

भारतीय बाजार में अब किफायती ऑटोमैटिक SUVs की भरमार है. Nissan Magnite से लेकर Tata Punch तक करीब 8 लाख के बजट में कई शानदार ऑपशंस मौजूद हैं. ये SUVs दमदार फीचर्स, बेहतर सेफ्टी और स्मूद ऑटोमैटिक ड्राइविंग का अनुभव देती हैं, जो शहर और रोजाना इस्तेमाल के लिए परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

Affordable Automatic SUVs: बदलती जरूरतों के साथ अब SUV सेगमेंट भी स्मार्ट हो गया है. अब कार कंपनियां किफायती सेगमेंट में भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, शानदार फीचर्स और बढ़िया स्पेस के साथ SUVs लॉन्च कर रही हैं. ऐसे में अगर आप 8 लाख के बजट में बढ़िया फीचर्स और स्मूद ड्राइविंग का मजा लेना चाहते हैं, तो यहां बताई गई सस्ती ऑटोमैटिक SUVs आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती हैं.

Nissan Magnite AMT

Nissan Magnite AMT की शुरुआती कीमत ₹6.2 लाख (एक्स-शोरूम) है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन (72hp, 96Nm) मिलता है, जबकि टर्बो वर्जन में 100hp और 160Nm का पावर मिलता है.

फीचर्स कि बात करें, तो इसमें LED हेडलाइट्स, 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay/Android Auto, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स और ESC जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं.

Hyundai Exter Facelift

Hyundai Exter फेसलिफ्ट की कीमत ₹6.9 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (83hp, 114Nm) मिलता है. CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है.

इसमें नया डिजाइन, 15-इंच अलॉय व्हील्स, ड्यूल-टोन इंटीरियर, D-कट स्टीयरिंग और अपडेटेड डैशबोर्ड मिलता है. साथ ही 391 लीटर बूट स्पेस भी मिलता है.

Renault Kiger AMT

Renault Kiger AMT की शुरुआती कीमत ₹6.95 लाख है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन (72hp) और टर्बो वर्जन (100hp) मिलता है.

फीचर्स में 8-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, क्रूज़ कंट्रोल, डिजिटल क्लस्टर, मल्टी-व्यू कैमरा और वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं.

सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ESP और TPMS जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Tata Punch Facelift

Tata Punch फेसलिफ्ट की कीमत ₹7.55 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (88PS, 115Nm) मिलता है.

फीचर्स में 10.25-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, डिजिटल क्लस्टर और प्रीमियम साउंड सिस्टम शामिल हैं.

सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और ESC मिलता है.

Maruti Suzuki Fronx AMT

Maruti Suzuki Fronx AMT की कीमत ₹8.2 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल (89bhp) और 1.0-लीटर टर्बो इंजन (100bhp) ऑप्शन मिलता है.

फीचर्स में 9-इंच टचस्क्रीन, HUD, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज़ कंट्रोल शामिल हैं.

सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ABS और ESP दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: 5.65 लाख रुपये में 7-सीटर कार, Nissan की इस गाड़ी के बारे में जानिए सब कुछ

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola