महिला की मौत के बाद क्लिनिक में हंगामा
Updated at : 12 Sep 2019 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : सोहसराय थाना क्षेत्र के शृंगार हाट मोहल्ला स्थित एक निजी क्लिनिक में इंजेक्शन लेने के बाद एक महिला की मौत हो गयी. घटना बुधवार की दोपहर घटी. मृतका पहड़ तल्ली शृंगार हाट मोहल्ला निवासी 54 वर्षीया जनक देवी है. इस संबंध में मृतका के छोटे पुत्र राजू कुमार ने बताया कि कमर में […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : सोहसराय थाना क्षेत्र के शृंगार हाट मोहल्ला स्थित एक निजी क्लिनिक में इंजेक्शन लेने के बाद एक महिला की मौत हो गयी. घटना बुधवार की दोपहर घटी. मृतका पहड़ तल्ली शृंगार हाट मोहल्ला निवासी 54 वर्षीया जनक देवी है. इस संबंध में मृतका के छोटे पुत्र राजू कुमार ने बताया कि कमर में तेज दर्द की शिकायत पर उन्होंने मां को एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. क्लिनिक में मौजूद चिकित्सक ने एक इंजेक्शन लगा दिया.
इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गयी और दस मिनट के अंदर ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजन सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, मौत से आक्रोशित लोगों ने क्लिनिक में जाकर हंगामा किया. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है. थानाध्यक्ष बिजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. घटना के बारे में छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




