नालंदा में 75 हजार घूस लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहारशरीफ (नालंदा) : निगरानी की टीम ने बिहारशरीफ भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुभाष कुमार गुप्त को 75 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. इंजीनियर की गिरफ्तारी भवन प्रमंडल के हॉस्पिटल मोड़ के समीप स्थित उनके कार्यालय से की गयी. निगरानी के डीएसपी गोपाल पासवान ने बताया कि परिवादी बिहार थाना क्षेत्र के अंबेर […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : निगरानी की टीम ने बिहारशरीफ भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुभाष कुमार गुप्त को 75 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. इंजीनियर की गिरफ्तारी भवन प्रमंडल के हॉस्पिटल मोड़ के समीप स्थित उनके कार्यालय से की गयी. निगरानी के डीएसपी गोपाल पासवान ने बताया कि परिवादी बिहार थाना क्षेत्र के अंबेर मोहद्दीनगर मुहल्ला निवासी ठेकेदार संजय कुमार हैं.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परिवादी ने निगरानी कार्यालय में उक्त कार्यपालक अभियंता को आरोपित कर एक लाख रुपये रिश्वत मांगे जाने से संबंधित शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया कि कार्यपालक अभियंता सुभाष कुमार ने प्राक्कलन की स्वीकृति प्रस्ताव एवं अस्थावां पॉलिटेक्निक प्रशासनिक भवन व परीक्षा भवन के निर्माण कार्य के लिए आवंटित राशि मंगवाने के नाम पर एक लाख रिश्वत की मांगी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन