नालंदा-गया-नवादा को जोड़ेगा ये नया रूट, बनेगा 26KM लंबा नया ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे, बनेंगे 5 नए बाईपास
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Jan 2026 6:40 PM
AI फोटो
Bihar Infrastructure Project: नालंदा जिले में पर्यटन और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए कई नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. पथ निर्माण विभाग के सचिव ने योजनाओं का निरीक्षण कर समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. नई सड़कें, बाईपास और फोरलेन हाईवे बनने से यातायात आसान होगा.
Bihar Infrastructure Project: बिहार के नालंदा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और यातायात को रफ्तार देने के लिए सड़कों का एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया जा रहा है. पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने जिले का दौरा कर चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य नालंदा को पटना, गया और नवादा जैसे पड़ोसी जिलों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना है.
राजगीर के लिए नई फोरलेन और बाईपास की सौगात
पर्यटन के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट एनएच-82 पर सालेपुर से राजगीर तक बनने वाला 26.66 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड हाईवे है. यह नया रास्ता पूरी तरह आधुनिक होगा. इससे पटना से राजगीर की दूरी तय करना आसान होगा और समय की भी काफी बचत होगी.
इसके अलावा राजगीर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए खेल परिसर से इंडो होक्के होटल तक एक नई सड़क का निर्माण होगा. लगभग 7.4 किलोमीटर लंबी यह सड़क कुबरी और फतेहपुर जैसे इलाकों से होकर गुजरेगी. इससे शहर के मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा.
प्रमुख कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स और समय सीमा जानिये
बख्तियारपुर रेलवे ओवरब्रिज– बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बन रहे टू-लेन ओवरब्रिज को मार्च 2026 तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
नूरसराय-सिलाव चौड़ीकरण– नूरसराय से सिलाव तक 22 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सड़क को चौड़ा किया जाएगा. इस रास्ते में 5 नए बाईपास बनाए जाएंगे, ताकि घनी आबादी वाले बाजारों को उजाड़ना न पड़े.
हिलसा पूर्वी बाईपास– हिलसा शहर में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए 7 किलोमीटर लंबा पूर्वी बाईपास बनेगा. जिसमें दो बड़े फ्लाईओवर (ROB) भी शामिल होंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
तीन जिलों को जोड़ेगा नया कॉरिडोर
नालंदा, नवादा और गया को आपस में जोड़ने के लिए वाणगंगा से जेठियन-गहलौर होते हुए भिंडास तक की सड़क को अब नेशनल हाईवे के स्तर पर विकसित किया जा रहा है. यह रूट बौद्ध सर्किट और धार्मिक पर्यटन के लिए रीढ़ की हड्डी साबित होगा.
सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जमीन अधिग्रहण से जुड़ी रुकावटों को तुरंत दूर किया जाए. इन सड़कों से न केवल सफर आसान होगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए व्यापार और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 6, 7, 8 और 9 जनवरी को चलेगा महाअभियान, लाखों किसानों को होगा लाभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










