बिहार के इन जिलों में 30 और 31 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Dec 2025 7:10 PM

विज्ञापन

स्कूल बंद (सांकेतिक फोटो)

School Closed: समूचा बिहार ठंड की मार झेल रहा है. 29 दिसंबर तक पूरे बिहार में ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसी बीच बिहार के दो जिलों के डीएम ने 30 और 31 दिसंबर तक स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

School Closed: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले 72 घंटे के दौरान राज्य के सभी जिलों भयंकर ठंड पड़ने के आसार हैं. ऐसे मौसम में लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है. इसी बीच सहरसा जिले में सुबह एवं शाम को चल रही कोल्ड वेव एवं कम तापमान की वजह से बच्चों की हेल्थ और जान को खतरा को देखते जिलाधिकारी (DM) दीपेश कुमार ने 10वीं कक्षा तक सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 30 दिसंबर तक बंद करने का निर्देश जारी किया है.

सभी स्कूल बंद रखने के आदेश

जिलाधिकारी (DM) दीपेश कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत जिले के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में एकेडमिक एक्टिविटीज पर रोक लगायी है. क्लास 10 तक की एकेडमिक एक्टिविटीज आंगनबाड़ी सेंटर्स अब 30 दिसंबर तक बंद रहेंगे.

इन एकेडमिक एक्टिविटीज को छूट

मिशन दक्ष एवं बोर्ड एग्जाम से जुड़ी एकेडमिक एक्टिविटीज को इस ऑर्डर से छूट दी गयी है. ग्यारहवीं से आगे की क्लासें पूरी सावधानी के साथ सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच चलती रहेंगी. आंगनबाड़ी सेंटर्स बच्चों को गरम पका हुआ खाना देने के लिए सिर्फ दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे के बीच ही खुलेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नालंदा में 31 तक स्कूल बंद

नालंदा में बीते दस दिनों से जारी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए डीएम कुंदन कुमार ने जिले में पहली से दसवीं कक्षा तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं कोचिंग संस्थानों में 31 दिसंबर तक पठन-पाठन स्थगित कर दिया गया है.

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अत्यधिक ठंड के साथ सुबह और शाम के समय तापमान में भारी गिरावट तथा घना कोहरा बना हुआ है. ऐसी परिस्थितियों में विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

डीएम ने निर्देश दिया है कि यह आदेश जिले के सभी संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा और सभी विद्यालय प्रबंधन को इसका कड़ाई से पालन करना होगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के लोग अगले 72 घंटे के लिए हो जाएं सावधान, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

इसे भी पढ़ें: 25 से 30 किमी कम हो जाएगी बिहार से यूपी की दूरी, 8.44 करोड़ की लागत से सिसवा घाट पुल निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन