वोटरों को रिझाने का खेल या डिनर? गिरिडीह में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की बैठक पर चला प्रशासन का डंडा
बाबूलाल मरांडी की फाइल फोटो, Pic Credit- X Handle Babulal Marandi
Giridih Municipal Election 2026: गिरिडीह में चुनाव प्रचार थमने के बाद होटल में बैठक करने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. जेएमएम की शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस बल के साथ होटल का शटर बंद कराया. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे केवल ‘भोजन’ करना बताया, जबकि पुलिस आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर रही है.
Giridih Municipal Election 2026, गिरिडीह : झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को गिरिडीह के बस स्टैंड रोड स्थित होटल में बैठक की जा रही थी. बताया जाता है कि समय सीमा खत्म होने पर भी शाम पांच बजे के बाद बैठक रखी गयी थी. इसमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद थे. इसकी जानकारी जिला प्रशासन को मिली, जिसके बाद सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे और बैठक को बंद कराया. फिर होटल का शटर भी बंद करा दिया.
आपके शहर में
बाबूलाल मरांडी पहुंचे होटल में खाना खाने पहुंचे थे
मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि वह होटल में खाना खाने के लिए पहुंचे थे. उनके साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे. यहां कोई राजनीतिक पार्टी की बैठक नहीं थी. उन्होंने सवाल किया कि होटल में खाना खाने पर भी रोक है क्या. पुलिस सूत्रों के मुताबिक झामुमो के कृष्ण मुरारी शर्मा के लिखित आवेदन पर बाबूलाल मरांडी समेत कई लोगों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. कृष्ण मुरारी शर्मा ने अपने लिखित आवेदन में कहा है कि चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे समाप्त हो चुका है. ऐसे में बाबूलाल मरांडी और रविंद्र राय समेत कई लोग बैठक कर वोटरों को प्रभावित कर रहे थे.
Also Read: झारखंड की ऊंची उड़ान: विकास दर में देश को पछाड़ा, 7.02% की रफ्तार से दौड़ रही अर्थव्यवस्था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए