बिहार में 6, 7, 8 और 9 जनवरी को चलेगा महाअभियान, लाखों किसानों को होगा लाभ

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Jan 2026 4:41 PM

विज्ञापन

नीतीश कुमार

Bihar Government: बिहार सरकार किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान शुरू करने जा रही है. 6 से 9 जनवरी 2026 तक किसान अपनी डिजिटल आईडी बनवा सकते हैं. पीएम-किसान जैसी योजनाओं का सीधा लाभ पाने के लिए यह आईडी अनिवार्य है.

विज्ञापन

Bihar Government: बिहार सरकार के कृषि विभाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य के किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए एक बड़ी पहल की है. अब बिहार के हर किसान की अपनी एक डिजिटल पहचान होगी, जिसे फार्मर रजिस्ट्री कहा जाएगा. इस व्यवस्था को तेजी से लागू करने के लिए सरकार ने 6, 7, 8 और 9 जनवरी 2026 को एक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है.

Ai फोटो

क्यों जरूरी है फार्मर रजिस्ट्री आईडी?

सरकार का मकसद किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी और बिचौलियों के पहुंचाना है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) जैसी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अब फार्मर रजिस्ट्री आईडी अनिवार्य कर दी गई है. यह डिजिटल पहचान पत्र किसानों के लिए सरकारी सेवाओं के द्वार खोलने की चाबी की तरह काम करेगा.

सोर्स- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के आधिकारिक x हैंडल

आईडी बनवाने की प्रक्रिया और जरूरी डॉक्यूमेंट

किसान अपनी डिजिटल आईडी बनवाने के लिए अपने नजदीकी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक या हलका कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं. फार्मर रजिस्ट्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराना बेहद आसान है. इसके लिए किसानों को कुछ डॉक्यूमेंट देने होंगे. जैसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, भूमि से संबंधित डॉक्यूमेंट.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कहां करें संपर्क

यदि किसानों को रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी की आवश्यकता होगी तो वे सीधे जिला कृषि पदाधिकारी (DAO), अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (SDAO) या प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO) से संपर्क कर सकते हैं.

इसके अलावा सरकार ने सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. कृषि विभाग हेल्पलाइन से संपर्क करने के लिए 18001801551 पर कॉल करना होगा. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संपर्क करने के लिए 18003456215 पर कॉल करना होगा.

इस अभियान के जरिये सरकार की कोशिश है कि 9 जनवरी तक अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा सके, ताकि आने वाले समय में उन्हें किसी भी सरकारी लाभ से वंचित न रहना पड़े. बिहार के सभी किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे इन निर्धारित तिथियों पर अपनी आईडी जरूर बनवा लें.

इसे भी पढ़ें: नए साल में बढ़ी लालू यादव की मुश्किलें, संपत्ति जांच की मांग तेज, नए घर पर सियासी बवाल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन