धीरे-धीरे गर्म हो रहा बिहार, इस इलाके में पड़ सकती है सबसे पहले तेज गर्मी, मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Feb 2026 8:39 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम अब बदल रहा है. धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा. दोपहर में तेज धूप होने की वजह से लोग घर से निकलने से परहेज कर रहे. जबकि सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड होने से अच्छा महसूस हो रहा.
Bihar Ka Mausam: बिहार में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है. सुबह और शाम के वक्त तो हल्की ठंड महसूस हो रही. लेकिन दोपहर में चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान हो जा रहे. फरवरी महीने में ही ऐसा हाल होने की वजह से इस बार ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग की माने तो, आज बिहार के जिलों में मौसम को लेकर कुछ खास बदलाव नहीं होगा. तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है. इसके अलावा ठंड या बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान?
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में पूर्णिया जिले के तापमान में सबसे ज्यादा बदलाव हुआ है जबकि पटना जिले के तापमान में सबसे कम बदलाव देखने के लिए मिला. न्यूनतम तापमान को लेकर बताया गया कि पूर्णिया में तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गया में 17.6 और पटना में 18.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा भी कई जिलों के तापमान में सामान्य दिनों से बढ़ोतरी दर्ज की गई.
इसके साथ ही अलग-अलग जिलों के अधिकतम तापमान को लेकर मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि पूर्णिया, पटना, गया, वाल्मिकीनगर और फारबिसगंज में 29 से 31 डिग्री के आस-पास तापमान दर्ज किया गया. हालांकि, कई जिलों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी भी दर्ज की गई. लेकिन, धीरे-धीरे जिलों में तापमान बढ़ने की वजह से इस बार मार्च महीने में ही जेठ वाली गर्मी महसूस होने की संभावना जताई गई है.
गर्मी पड़ने को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान लगाया गया है कि बिहार के पूर्वी हिस्से के जिलों में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. जबकि राज्य के सेंटर वाले जिलों में धीरे-धीरे मौसम बदल रहा. यह भी संभावना जताई गई है कि बिहार के सीमांचल इलाके में सबसे पहले सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की जा सकती है. बिहार में लगातार बदल रहे मौसम को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
Also Read: बिहार के 3 जिलों में लगेंगे न्यूक्लियर पावर प्लांट, 20 हजार करोड़ रुपए की है ये योजना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










