डिप्टी विजय सिन्हा का ऐलान, 31 मार्च तक निपटाएं परिमार्जन के 40 लाख आवेदन, लोगों को मिलेगी राहत

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Feb 2026 8:45 PM

विज्ञापन

विजय कुमार सिन्हा

Bihar Bhumi: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व कर्मचारियों और अंचलाधिकारियों को 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है. सरकार 40 लाख परिमार्जन आवेदनों के निपटारे को लेकर सजग है. बेहतर काम करने वालों को प्रमोशन और सुविधाएं देने का भी आश्वासन दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: बिहार सरकार राज्य की राजस्व और भूमि सुधार व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक्शन मोड में आ गई है. शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने साफ कर दिया कि सरकार की प्राथमिकता आम लोगों की जमीन संबंधी समस्याओं को जड़ से खत्म करना है. इसके लिए उन्होंने राजस्व कर्मचारियों और अंचलाधिकारियों (CO) को 31 मार्च तक का समय दिया है.

राजस्व कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

हाल ही में हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों, विशेषकर ग्रेड पे और अन्य आवश्यक सुविधाओं में बढ़ोतरी पर सरकार विचार करेगी. प्रधान सचिव सीके अनिल और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बातचीत के सकारात्मक परिणाम सोमवार तक सामने आने की उम्मीद है.

विजय सिन्हा ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे 31 मार्च तक निर्धारित विभागीय लक्ष्यों को पूरा करने में सहयोग दें. अभी सबसे बड़ा लक्ष्य 40 लाख परिमार्जन आवेदनों का निपटारा करना है. इससे किसानों के रजिस्ट्रेशन और भूमि सर्वेक्षण में काफी मदद मिलेगी.

अधिकारियों को इनाम और नई डेडलाइन

सरकार ने काम करने वाले अधिकारियों के लिए इनाम की भी घोषणा की है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो अंचलाधिकारी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और समय पर लक्ष्य पूरा करेंगे, उन्हें डीसीएलआर (DCLR) के पद पर पदोन्नति दी जाएगी. इसके लिए संबंधित फाइलें मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव तक भेजी जाएंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

न्यायालयों में तेजी से होगा इंसाफ

जमीन विवादों के जल्द समाधान के लिए राज्य के सभी 101 डीसीएलआर को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने न्यायालयों में प्रतिदिन सुनवाई करें. दाखिल-खारिज के सही मामलों को अधिकतम तीन सुनवाई में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

डीसीएलआर न्यायालयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी को 50-50 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे आवश्यक किताबें और अन्य जरूरी सामान खरीद सकें. अपर समाहर्ता और प्रमंडलीय आयुक्त के स्तर पर भी लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: बुडको तैयार करेगा बक्सर गंगा रिवर फ्रंट का मास्टर प्लान, बनाए जाएंगे पक्के घाट और कैफेटेरिया

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन