मैट्रिक परीक्षा : पांचवें दिन पांच निष्कासित, एक फर्जी पकड़ाया

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

परीक्षा के पांचवें दिन कैमूर जिले से एक फर्जी छात्र को पकड़ा गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की ओर से संचालित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को राज्य के सभी 1,699 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गयी. परीक्षा के पांचवें दिन कैमूर जिले से एक फर्जी छात्र को पकड़ा गया. वहीं, नालंदा से एक और सारण व बेगूसराय से दो-दो विद्यार्थियों को परीक्षा से निष्कासित किया गया. शनिवार को दोनों पालियों में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो शाम 4:45 बजे तक आयोजित की गयी. पटना जिले समेत सभी जिलों में परीक्षा स्वच्छ और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न होने की जानकारी दी गयी है. बोर्ड ने बताया कि नेत्रहीन छात्रों के लिए विज्ञान की जगह संगीत विषय की परीक्षा आयोजित की गयी.

23 फरवरी को होगी अंग्रेजी की परीक्षा

मैट्रिक की अगली परीक्षा 23 फरवरी को होगी. इस दिन दोनों पालियों में अंग्रेजी (सामान्य) विषय की परीक्षा होगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. बोर्ड ने परीक्षार्थियों से समय पर केंद्र पर पहुंचने और सभी जरूरी निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन