बरियारपुर के युवक की आंध्रप्रदेश में मौत, गम में डूबे लोग

Published at :09 Jun 2024 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
बरियारपुर के युवक की आंध्रप्रदेश में मौत, गम में डूबे लोग

बरियारपुर ओपी क्षेत्र के भरथीपुर गोसाई टोला निवासी बादल कुमार (22) की आंध्रप्रदेश में हुए सड़क हादसे में तीन दिन पहले मौत हो गयी.

विज्ञापन

फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी, शव घर लाया गया प्रतिनिधि, सकरा बरियारपुर ओपी क्षेत्र के भरथीपुर गोसाई टोला निवासी बादल कुमार (22) की आंध्रप्रदेश में हुए सड़क हादसे में तीन दिन पहले मौत हो गयी. वह राजन मुखिया का पुत्र था. बादल (मृतक) का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. गांव के लोग गम में डूबे है़ं वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है. घटना के बारे में बादल के साथ आंध्रप्रदेश में काम कर रहे युवकों ने बताया कि फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौटने के दौरान तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही बादल ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया़ उसके बाद शव को पड़ोस के लोगों ने एंबुलेंस से घर लाया. वहीं मृतक की पत्नी ने उसके साथ रह रहे लोगों पर हत्या करने की आशंका जतायी है. वहीं भरथीपुर पंचायत के सरपंच राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जानी चाहिए़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन