मौसम : तेज हवा व बादलों से घुली ठंडक
Edited by Navendu Shehar Pandey
Updated:
विज्ञापन
तेज हवा के साथ भोर में हुई बूंदाबांदी ने माहौल में ठंड घोल दी. लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली.
विज्ञापन
-12 तक कई हिस्सों में ठनके के भी आसार-40 से 50 किमी प्रतिघंटे चल सकती है हवा
मुजफ्फरपुर.
उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली. तेज हवा के साथ भोर में हुई बूंदाबांदी ने माहौल में ठंड घोल दी. लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. बुधवार सुबह से ही बादल छाये रहे और तेज हवाएं चलने लगीं. देखते ही देखते कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गयी. मौसम में यह बदलाव राहत लेकर आया, जो पिछले कुछ दिनों से गर्मी व उमस से परेशान थे. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अधिकतम 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम 23.5 डिग्री था. यह सामान्य से 3.1डिग्री अधिक रहा. 13.2 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पुरवा चली. पूर्वानुमान है कि 12 अप्रैल तक उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में यह बदलाव देखने को मिलेगा.जिसमें कुछ जगहों पर ठनका गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने किसानों को भी सलाह दी है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी फसलों की देखभाल करें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










