मुजफ्फरपुर: शराब तस्करी का ‘फैमिली टूर नेटवर्क’ ध्वस्त, नवविवाहित जोड़ा समेत चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Muzaffarpur Liquor Smuggling Busted : जिले में उत्पाद विभाग ने ‘फैमिली टूर’ की आड़ में शराब तस्करी कर रहे हरियाणा के नवविवाहित जोड़े समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब और मोतीपुर से 150 कार्टन शराब बरामद हुई है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

Muzaffarpur Liquor Smuggling Busted : उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़े अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो दंपती समेत चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में हरियाणा के रोहतक का एक नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है, जिनकी शादी महज दो महीने पहले हुई थी. ये सभी तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए ‘फैमिली टूर’ के बहाने लग्जरी कार में शराब छिपाकर हरियाणा से मुजफ्फरपुर पहुंचे थे.

सरैया के रेवा रोड में घेराबंदी कर पकड़ी गई फर्जी नंबर प्लेट वाली कार

उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम ने सरैया थाना क्षेत्र के रेवा रोड स्थित मुक्तिधाम के पास घेराबंदी की. छपरा की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसकी सीटों के नीचे बने गुप्त खानों और डिक्की से हरियाणा निर्मित विदेशी शराब के 1642 पीस बरामद हुए. जांच में पता चला कि आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए कार पर मुंगेर का फर्जी नंबर प्लेट लगा रखा था.

चांदनी चौक पर होनी थी डिलीवरी, दरभंगा में भी खपा चुके हैं खेप

गिरफ्तार तस्करों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी अजीत, उसकी पत्नी सोनू, दीपक और उसकी पत्नी राखी के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्हें मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक पर कार छोड़नी थी, जहाँ स्थानीय तस्कर गाड़ी ले जाते. आरोपियों ने पहले भी दरभंगा में शराब की बड़ी खेप पहुंचाने की बात स्वीकार की है.

मोतीपुर में भी बड़ी कार्रवाई, भुसकौल से 150 कार्टन विदेशी शराब जब्त

उत्पाद विभाग की एक अन्य कार्रवाई में मोतीपुर के नरियार में छापेमारी कर भुसकौल (पुआल के ढेर) में छिपाई गई चंडीगढ़ निर्मित 150 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. मौके से स्थानीय धंधेबाज सुनील सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. विभाग अब इन दोनों नेटवर्क से जुड़े अन्य स्थानीय तस्करों की तलाश में जुट गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन