बिहार में एक युवक के पेट में दिखें बच्चेदानी समेत ये अंग, सीटी स्कैन रिपोर्ट देख डॉक्टर भी हुए हैरान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Mar 2025 8:41 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पुरुष मरीज की सीटी स्कैन रिपोर्ट में यूट्रस (बच्चेदानी) और ओवरी दिखा दिए गए. यह मेडिकल लापरवाही का अनोखा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में एक ऐसा मामला सामने आया. जिसने मेडिकल सिस्टम की बड़ी लापरवाही को उजागर कर दिया. एक पुरुष मरीज की सीटी स्कैन रिपोर्ट में महिला का अंग- यूट्रस (बच्चेदानी) दिखाया गया, जिससे मरीज और उसके परिजन हैरान रह गए. जैसे ही यह खबर फैली, रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और अस्पताल प्रशासन की भारी किरकिरी होने लगी.

कैसे हुई इतनी बड़ी गलती?

शहर के एक SKMCH में एस रंजन नाम के व्यक्ति ने पेट की परेशानी के चलते सीटी स्कैन करवाया था. जब उन्हें रिपोर्ट सौंपी गई, तो उसमें यूट्रस और ओवरी जैसे अंगों का जिक्र था. मरीज ने जब रिपोर्ट देखी, तो वह हैरान रह गया. गलती तब समझ आई जब पता चला कि स्कैन सेंटर ने एक महिला की रिपोर्ट पर पुरुष का नाम लिख दिया था.

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर पहुंची, लोगों ने इस पर चुटकुले बनाना शुरू कर दिया. किसी ने कहा, “अब पुरुष भी मां बनने का अनुभव कर सकते हैं!” तो किसी ने इसे बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की “अल्ट्रासाउंड तकनीक में नई क्रांति” करार दिया. हालांकि, यह घटना सिर्फ मजाक तक सीमित नहीं रही, बल्कि मेडिकल रिपोर्टिंग की गंभीर लापरवाही को उजागर कर गई.

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में मेडिकल लापरवाही के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं. कभी एक्स-रे में गलत रिपोर्टिंग होती है, तो कभी प्लास्टर की जगह कार्टन बांधने जैसे मामले सामने आते हैं. यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की सख्त जरूरत है.

Also Read:  सरकारी दफ्तर में देसी कट्टा लहराते दिखे बिहार के CO, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप!

मरीजों के अधिकार और सुधार की जरूरत

इस घटना के बाद मरीजों के अधिकारों और मेडिकल रिपोर्टिंग की सटीकता पर सवाल उठने लगे हैं. अस्पताल प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मरीज की पहचान और रिपोर्टिंग में कोई गलती न हो. स्कैन सेंटर को भी सख्त नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की गलतियां न दोहराई जाएं. फिलहाल, अस्पताल प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन