तेज बुखार व चमकी से पीड़ित तीन बच्चे भर्ती
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Jun 2020 10:48 AM
एसकेएमसीएच के नवनिर्मित पीकू वार्ड में सोमवार को तीन बच्चों को भर्ती कराया गया. सभी बच्चों का ब्लड सैंपल पैथोलोजी विभाग को भेजा गया है.
मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के नवनिर्मित पीकू वार्ड में सोमवार को तीन बच्चों को भर्ती कराया गया. सभी बच्चों का ब्लड सैंपल पैथोलोजी विभाग को भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद बीमारी की पुष्टि की जायेगी. फिलहाल लक्षण के आधार पर इलाज की जा रही है. सीतामढ़ी मेजरगंज के चार वर्षीय सूरज कुमार, बसवरिया बेतिया के 15 माह के विक्की कुमार व चार वर्षीया सीवानी कुमारी को भर्ती किया गया है. इधर, सीतामढ़ी बैरगैनिया के सतिया कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है. डाॅक्टर ने उसके परिजन को सीटी स्कैन कराने की सलाह दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










