गोविंद हत्याकांड: असली मास्टरमाइंड कौन ? यह जानने के लिए बाबुल चौधरी व सौरभ से रिमांड पर होगी पूछताछ, 48 घंटे के रिमांड की दी अनुमति

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 12 Jun 2026 7:10 AM

विज्ञापन

बाबुल चौधरी व सौरभ से रिमांड पर होगी पूछताछ

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड में असली मास्टरमाइंड का पता लगाने के लिए पुलिस को बाबुल चौधरी और सौरभ की 48 घंटे की रिमांड मिली है. पुलिस ने पूछताछ के लिए 50 से अधिक सवाल तैयार किए हैं.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: आइकॉन टावर अपार्टमेंट के बेसमेंट में हुए कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की हत्या में असली मास्टरमाइंड कौन है, पुलिस उसका अब तक पता नहीं लगा पायीहै. बाबुल चौधरी ने खुद सोशल मीडिया पर ऑडियो जारी करके गोविंद की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. लेकिन, अब तक की पुलिस की जांच में बाबुल चौधरी सिर्फ एक मोहरा लग रहा है. पुलिस महकमे को यह बात पच नहीं रहा है कि बाबुल जैसा क्रिमिनल गाेविंद जैसे कुख्यात शूटर की हत्या का प्लानिंग तैयार कैसे कर सकता है , और उसको सही तरीके से अंजाम तक पहुंचाएगा. बाबुल के पीछे असली फाइनेंसर कौन था, उसको हत्या में इस्तेमाल होने वाली चारों पिस्टल कौन दिया था. पुलिस उसका पता लगाने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में सेंट्रल जेल में बंद दोनों आरोपी बाबुल चौधरी व सहायक शूटर सौरभ उर्फ बाला से पूछताछ के लिए गुरुवार को नगर थाने की पुलिस को 48 घंटे की रिमांड की इजाजत मिली है. नगर थानेदार सह केस के आइओ जयप्रकाश सिंह ने दोनों आरोपी से पूछताछ के लिए कोर्ट में पांच दिनों के रिमांड की अर्जी दाखिल की थी. जिस पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने 48 घंटे की रिमांड की मंजूरी दी है. पुलिस टीम शुक्रवार को दोनों को सेंट्रल जेल से पूछताछ के लिए ला सकती है.

बाबुल चौधरी व सौरभ से पूछताछ के लिए 50 से अधिक सवाल तैयार

नगर थाने की पुलिस ने बाबुल चौधरी व सौरभ उर्फ बाला से पूछताछ के लिए 50 से अधिक सवालों की सूची तैयार की है. पुलिस यह जानना चाह रही है कि गोविंद की हत्या के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है, इसी को ध्यान में रखकर पुलिस ने सवालों की सूची तैयार की है. गोविंद की पत्नी ने पुलिस को दिए पुन: बयान में जिन लोगों के नामों का जिक्र किया है, उनसे बाबुल चौधरी व सौरभ का क्या संबंध है, इस बिंदु पर भी जानकारी जुटायीजाएगी. हत्या के पीछे असली वजह प्रॉपर्टी डीलिंग है, या वर्चस्व कायम करता था. इसकी भी जानकारी जुटायीजाएगी.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन