एसबेस्टस काट दुकान में घुसा चोर, तीन घंटे तक रहा, अंदर ही शौच कर दिया

The thief entered the shop by cutting asbestos
: मिठनपुरा थाना के मस्जिद चौक गौशाला रोड की घटना : सीसीटीवी में चोर की करतूत कैद, पहचान में जुटी पुलिस संवाददाता,मुजफ्फरपुर शहर में एक अजीबोगरीब चोरी की घटना सामने आई है. मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक गौशाला रोड पर विक्रांत चंचल की हार्डवेयर दुकान में एसबेस्टस काट कर चोर ने सेंध लगाई और चोरी करने के बाद दुकान के अंदर ही शौच करके फरार हो गया. इस पूरी घटना को सीसीटीवी कैमरे में कैद कर लिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस चोर की पहचान में जुटी है. एसबेस्टस काटकर घुसा, तीन घंटे तक की चोरी यह घटना गुरुवार देर रात 2:30 बजे से शुक्रवार सुबह 5:45 बजे के बीच हुई. चोर दुकान के पीछे की गली से आया और एसबेस्टस काटकर दुकान में घुस गया. उसने करीब तीन घंटे तक आराम से चोरी की. चोर ने कैश काउंटर तोड़कर उसमें रखे 8 से 10 हजार रुपये नकद चुराए और साथ ही पेंट के डब्बे व अन्य हार्डवेयर का सामान भी ले गया. चोरी के बाद की शर्मनाक हरकत चोरी करने के बाद, चोर को शौच महसूस हुआ और उसने दुकान के अंदर ही शौच कर दिया. इस घटना का पूरा फुटेज दुकान के मालिक विक्रांत चंचल ने मिठनपुरा थाने में लिखित शिकायत के साथ पुलिस को सौंपा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोर की तलाश कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




