दिघरा में चालक से मारपीट कर ट्रक छीनने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Published by : CHANDAN Updated At : 09 Sep 2025 8:01 PM

विज्ञापन

the driver and snatching the truck

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के दिघरा में चालक के साथ मारपीट करके ट्रक छिनने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि घटना के समय ट्रक खबड़ा भेल कॉलोनी में स्थित सदर थाने के निर्माणाधीन भवन के परिसर में गिट्टी गिराने के बाद नारायणपुर जा रही थी. घटना मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 से एक बजे के बीच हुई. पीड़ित ड्राइवर अहियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव का रहने वाला है. उसने घटना के बाबत सदर थाने में एक लिखित शिकायत दी है. चालक ने पुलिस को बताया है कि गिट्टी उतारने के बाद वह नारायणपुर जा रहा था. दिघरा के पास ट्रक में कुछ काम था, इसलिए उसने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की. इसी बीच तीन बाइक पर सवार छह युवक वहां पहुंचे. उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उससे 15 हजार रुपये नकद और ट्रक की चाभी छीन ली. इसके बाद उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए. उसने तुरंत अपने ट्रक मालिक मझौली धर्मदास निवासी नवाज शरीफ को घटना की जानकारी दी. दोनों ने मिलकर सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में एक अलग बात सामने आई है. जांच के दौरान यह पता चला कि ट्रक की किस्त का पैसा बकाया था, जिसके कारण ट्रक को ले जाया गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि पीड़ित को आवेदन देने के लिए कहा गया है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन