छात्रों को मिली वित्तीय प्रबंधन व करियर प्लानिंग की जानकारी

Published by : LALITANSOO Updated At : 14 Jul 2025 6:41 PM

विज्ञापन

छात्रों को मिली वित्तीय प्रबंधन व करियर प्लानिंग की जानकारी

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर एलएस कॉलेज में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता एवं करियर प्लानिंग विषय पर सोमवार को वेबिनार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में उचित आर्थिक प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए वित्तीय मुद्दों की जानकारी उन्हें बेहतर वर्तमान और भविष्य की योजना बनाने के लिए प्रेरित करेगी. उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रशासन का लक्ष्य है कि छात्र न केवल नौकरी के लिए तैयार हों, बल्कि नियोक्ता भी बनें और इसी उद्देश्य से नियमित रूप से वित्तीय जागरूकता, उद्यमिता विकास और स्टार्टअप कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. वेबिनार के मुख्य वक्ता सेबी के विकास एस. और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सचिन कुमार ने वित्तीय सेवाओं में उपलब्ध करियर संभावनाओं पर विस्तार से बताया. उन्होंने प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों के वित्तीय प्रबंधन और करियर से संबंधित शंकाओं का भी समाधान किया. इस अवसर पर दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. शमशीर अली, डॉ. रविकांत, डॉ. कुंजेश कुमार, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार, इस्तेखार आलम सहित कई अन्य की सहभागिता रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन