Six Lane Road In Bihar: बिहार के इस जिले में तैयार होगी सिक्स लेन सड़क, 5 जिलों के लोगों का आना-जाना होगा आसान

Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 Aug 2025 3:25 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Six Lane Road In Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सिक्स लेन सड़क बनने वाली है. जल्द ही टेंडर का काम भी शुरू होगा. इसके बनने से 5 जिलों के लोगों का यहां से आना-जाना आसान हो जाएगा. इस परियोजना की लागत 44.76 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

विज्ञापन

Six Lane Road In Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सिक्स लेन रोड का निर्माण होने वाला है. बिहार सरकार की ओर से लगातार कई सड़कों के निर्माण को लेकर शिलान्यास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर में भी 31 जुलाई को सीएम नीतीश सड़क का शिलान्यास किए थे. मुजफ्फरपुर में बनने वाले सिक्स लेन रोड की लागत करीब 44.76 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जिले में चांदनी चौक से राम दयालु तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा. काफी समय से लोग इसकी मांग भी कर रहे थे.

इन 5 जिलों के लोगों को होगा फायदा…

जानकारी के मुताबिक, जल्द ही निर्माण कार्य को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. मुजफ्फरपुर में चांदनी चौक से लेकर रामदयालु तक गाड़ियों का दबाव काफी ज्यादा रहता है. लोगों को भयंकर जाम की समस्या भी झेलनी पड़ती है. लेकिन, सड़क का चौड़ीकरण होने के बाद लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी. इसके साथ ही पटना, दरभंगा, मोतिहारी, शिवहर और सीतामढ़ी आने-जाने वाले लोगों को जाम की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी.

जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा

दरअसल, मुजफ्फरपुर में चांदनी चौक से लेकर रामदयालु तक गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है. जिसके कारण गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रहती है. जाम में फंसने के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है. कुछ ही दूरी तय करने के लिए घंटों समय लग जा रहे. छपरा-सिवान आने वाली बड़ी गाड़ियां भगवानपुर गोलंबर होते हुए शहर में प्रवेश करती है. दिन में भारी गाड़ियां पुल के नीचे से रामदयालु या फिर चांदनी चौक की ओर निकल जाते हैं, जिससे गोलंबर के पास भारी जाम लग जाता है.

लोगों के समय की भी होगी बचत

सिक्स लेन सड़क बनने से लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलने के साथ-साथ लोगों के समय की बचत भी होगी. इस तरह से देखा जाए तो यह परियोजना मुजफ्फरपुर के साथ-साथ अन्य पांच जिलों के लिए भी लाभकारी साबित होगी. देखना होगा कि, कब तक सड़क का निर्माण हो जाता है.

Also Read: Gold-Silver Rate Today: पटना में सोना-चांदी की कीमतों ने बदली चाल, खरीदारी का बढ़िया मौका, जानिए आज कितना है रेट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन