रघई मध्य विद्यालय में सातवीं की छात्रा बेहोश

Updated at : 22 May 2024 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
रघई मध्य विद्यालय में सातवीं की छात्रा बेहोश

सुबह छह बजे बच्चों को विद्यालय पहुंचने की आपाधापी का असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है. राजकीय उत्क्रमित मवि रघई की सातवीं की छात्रा पायल कुमारी बुधवार की सुबह बेहोश हो गयी.

विज्ञापन

मीनापुर: सुबह छह बजे बच्चों को विद्यालय पहुंचने की आपाधापी का असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है. राजकीय उत्क्रमित मवि रघई की सातवीं की छात्रा पायल कुमारी बुधवार की सुबह बेहोश हो गयी. इसके बाद विद्यालय में अफरातफरी मच गयी. शिक्षक रमेश कुमार ने बताया कि इतनी सुबह घर में नाश्ता या भोजन नहीं बनने के कारण बच्ची भूखे पेट विद्यालय आ गयी थी. कक्षा शुरू होते ही वह बेहोश हो गयी. पानी के छीटें मारकर उसे होश में लाया गया. उसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया. विद्यालय में 417 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें से बुधवार को 205 बच्चों की उपस्थिति थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन