ePaper

फाइनेंस कर्मी ने कहा पिस्टल दिखा 70 हजार लूट लिया, जांच में मामला निकला संदिग्ध

Updated at : 03 Sep 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मी ने कहा पिस्टल दिखा 70 हजार लूट लिया, जांच में मामला निकला संदिग्ध

The finance employee said that Rs 70,000 was robbed at gunpoint

विज्ञापन

: ब्रह्मपुरा पुलिस कर्मी को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी : नगर डीएसपी टू घटनास्थल पर पहुंच कर की छानबीन : पुलिस को सीसीटीवी जांच में भी नहीं मिला कुछ सुराग संवाददाता, मुजफ्फरपुर ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक पर बुधवार की सुबह 11 बजे बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से 70 हजार 300 रुपये लूट लिया. लेकिन, दो घंटे के अंदर में पुलिस की जांच में यह मामला फॉल्स साबित हो गया. फाइनेंस कर्मी ने पुलिस को जो घटनास्थल बताया था वहां पर जाकर नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा और थानेदार विजय लक्ष्मी जब छानबीन की तो आसपास के लोगों ने बताया कि यहां पर किसी तरह की छिनतई या लूट की वारदात नहीं हुई है. पुलिस ने आसपास के घरों व दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें भी किसी भी संदिग्ध की तस्वीर कैद नहीं मिली. टेक्निकल इनपुट में भी घटना होने का कोई प्रमाण जब पुलिस को नहीं मिला तब पुलिस फाइनेंस कर्मी को ही संदिग्ध मानकर उसको हिरासत में ले लिया. थाने ले जाकर उससे पूछताछ कर रही है. फाइनेंस कर्मी नीतीश कुमार राय ने बताया कि वह मूल रूप से छपरा जिले का रहने वाला है. वह वर्तमान में ब्रह्मपुरा के बृज बिहारी गली में किराये पर कमरा लेकर भारत फाइनेंस कंपनी में काम करता है. वह समूह का पैसा वसूली करने के लिए सुबह सात बजे अपने कार्यालय से निकला. सुबह 11 बजे जैसे ही सरस्वती चौक पर पहुंचा कि पीछे से बाइक सवार दो अपराधी ने हथियार दिखाकर उससे कलेक्शन का 70 हजार 300 रुपये लूट लिया. इस दौरान उसके साथ मारपीट किया. नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा का कहना है कि भारत फाइनेंस के कर्मी ने थाने में सूचना दिया कि बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों के द्वारा पिस्टल दिखाकर उससे कैश लूट लिया गया. घटना की प्रारंभिक जांच के दौरान यह संदेहास्पद लग रहा है. घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी किसी ने घटना होने से इनकार किया है. टेक्निकल एवीडेंस में इस घटना का कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन