मुजफ्फरपुर: आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथों दबोचा
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 10 Jun 2026 3:02 PM
आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर मासूम से दुष्कर्म का प्रयास
Muzaffarpur News: आंगनबाड़ी केंद्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है.पढे़ं पूरी खबर…
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस शर्मनाक वारदात के बाद उग्र ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया. घटना की सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस और कुढ़नी एसडीपीओ एसी ज्ञानी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया.
बच्चों का ध्यान भटकाकर बंद किया दरवाजा
वारदात के वक्त आंगनबाड़ी केंद्र में अन्य बच्चे भी मौजूद थे. आरोपी ने एक सोची-समझी साजिश के तहत बच्चों का ध्यान भटकाया और उन्हें दूसरे कमरे में भेज दिया. इसके बाद मासूम बच्ची को अकेला पाकर उसने केंद्र का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और दरिंदगी का प्रयास करने लगा.
खिड़की से देख महिला ने मचाया शोर
इसी बीच, समीप से गुजर रही बच्ची के परिवार की एक महिला ने मासूम के रोने की आवाज सुनी. अनहोनी की आशंका होने पर जब महिला ने खिड़की से अंदर झांका, तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़गए. सच्चाई सामने आते ही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया. चीख-पुकार सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण वहां दौड़पड़े और दरवाजा तोड़कर आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया.
सेविका-सहायिका गायब, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
निजी भवन में चल रहे इस केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि घटना के समय केंद्र से सेविका और सहायिका दोनों नदारद थीं. मासूमों को इस तरह लावारिस छोड़ने के कारण ग्रामीणों में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शी महिला का बयान दर्ज कर पॉक्सो एक्ट (POCSOAct) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










