Muzaffarpur : शिक्षा प्रेम के कारण राघव प्रसाद सिंह ने पैतृक घर को बना दिया था महाविद्यालय : कुलपति

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 25 Apr 2025 9:46 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : शिक्षा प्रेम के कारण राघव प्रसाद सिंह ने पैतृक घर को बना दिया था महाविद्यालय : कुलपति

विज्ञापन

पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण प्रतिनिधि, सरैया प्रखंड के जैतपुर स्थित श्री राघव प्रसाद सिंह महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को महाविद्यालय के संस्थापक परिवार के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऊषा सिन्हा के पति पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया. साथ ही प्रथम प्राचार्य स्व राजमंगल प्रसाद सिंह के नाम पर राजमंगल स्मृति उद्यान का लोकार्पण किया गया. उद्घाटनकर्ता बीआरएबिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय, कुलानुशासक प्रो. विनय शंकर राय, प्रो. राजीव कुमार, डॉ. रदन रंजन, इ. अमी रंजन सहित कॉलेज के संस्थापक परिवार के सदस्य व पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद सिंह के पौत्र अनंतवीर सिन्हा थे. प्राचार्य डॉ राकेश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने कहा कि श्री राघव प्रसाद सिंह द्वारा अपने पैतृक घर में महाविद्यालय की स्थापना करना उनकी दूरदर्शी सोच और शिक्षा प्रेम को दर्शाता है. वहीं घर में महाविद्यालय की स्थापना कर मुजफ्फरपुर में अपना घर बनने तक किराये के मकान में रहना एक मिसाल है. प्राचार्य डॉ राकेश कुमार सिंह के कार्य की सराहना की. वहीं जन सुराज की छात्र इकाई के प्रतिनिधि किशोर कुणाल ने महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की व्यवस्था करने और कई विषयों में शिक्षकों के पद की रिक्तियों को पूरा करने की मांग की, जिस पर कुलपति ने हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया. अनंतवीर सिन्हा ने कहा कि मेरे पूर्वजों ने ग्रामीण क्षेत्र में आजादी के बाद महाविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में अपने दायित्वों का निर्वह्न किया. जो हमें गौरवान्वित करता है. कार्यक्रम में मंच संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ विनोद आजाद ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ मृत्युंजय कुमार ने किया. मौके पर डॉ अनामिका, डॉ रूपम कुमारी, डॉ अर्चना प्रियदर्शी, डॉ महताब अंसारी, योगेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन